अहलेबैत (अ) न्यूज़ एजेंसी अबना: प्राप्त सूत्रों के अनुसार सऊदी अरब ने क़तर की सीमा पर 7 किलोमीटर पानी की नहर खोदकर क़तर का ज़मीनी रास्ता पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया है।
सऊदी अरब की ओर से खोदी गई नहर का लंबाई 7 किलो मीटर चौड़ाई 200 मीटर की गहराई 20 मीटर होगी।
सऊदी अरब ने इस नहर के एक हिस्से में बड़े बड़े होटल बनाने का निर्णय लिया है जहां नाव के रुकने का स्थान होगा।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब, इमारात, बहरैन और मिस्र ने क़तर पर आतंकवादियों के सहयोग का आरोप लगाते हुए उसके सभी ज़मीनी हवाई रास्ते बंद कर दिए थे और क़तर के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की इस पाबंदी का सिलसिला अब तक जारी है।
7 अप्रैल 2018 - 18:16
समाचार कोड: 888493
सऊदी अरब, इमारात, बहरैन और मिस्र ने क़तर पर आतंकवादियों के सहयोग का आरोप लगाते हुए उसके सभी ज़मीनी हवाई रास्ते बंद कर दिए थे और क़तर के ख़िलाफ़ सऊदी अरब की इस पाबंदी का सिलसिला अब तक जारी है.....